कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत, ‘नारी शक्ति’ को समर्पित रही झांकियां

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आज ‘महिला सशक्तीकरण’ पर केंद्रित झांकियां प्रदर्शित की गईं। इन झांकियों में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक देखने को मिली। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज की हर जरूरी अपडेट यहां देखें:

कर्तव्य पथ पर दिखी महिला बाइकर्स की दिलेरी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी ‘नारी शक्ति’ कौशल का प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का अद्भुत परिचय दिया।

कर्तव्य पथ पर नजर आई गृह मंत्रालय की झांकी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में गृह मंत्रालय की झांकी प्रस्तुत की गई।

तेलंगाना की झांकी में दिखा स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान

तेलंगाना की झांकी में राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को दिखाया गया है। इस झांकी में कोमारमभीम और चकली इलम्मा की झलक नजर आई।

झारखंड की झांकी में दिखी आदिवासी महिलाओं की क्षमता

झारखंड की झांकी तसर रेशम मॉडल पर आधारित रही। इसमें आदिवासी महिलाओं की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। तसर रेशम से 1.5 लाख लोगों को रोज़गार मिला है।

टूरिज्म पर रहा मेघालय की झांकी का फोकस

मेघालय की झांकी का फोकस राज्य में टूरिज्म पर रहा। इस झांकी में राज्य की संस्कृति और वैभव का प्रदर्शन किया गया।

गुजरात की झांकी में नजर आया टूरिज्म विलेज धोर्डो

गुजरात की झांकी में कच्छ के टूरिज्म विलेज धोर्डो पर फोकस किया गया। बता दें कि धोर्डो की पहचान बेस्ट टूरिज्म विलेज के तौर पर है। इसे UN ने दुनिया के 54 टूरिज्म विलेज में जगह दी है।

यूपी की झांकी में हुए रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश की झांकी में भगवान रामलला का बाल स्वरूप नजर आया, और साथ ही इसमें जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की झलक भी दिखाई दी।

राजस्थान की झांकी में दिखी स्थानीय संस्कृति

राजस्थान की झांकी में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई दी। इसमें घूमर नृत्य करती महिलाएं नजर आईं।

तमिलनाडु की झांकी में दिखी चोल युग की झलक

तमिलनाडु की झांकी में राज्य के कुदावोलाई प्रणाली की झलक दिखाई दी। कुदावोलाई प्रणाली को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है जो 10वीं शताब्दी के चोल युग में लागू हुई थी।

ISRO की झांकी में दिखी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

ISRO की झांकी में भारतीय अंतरिक्ष इतिहास की गाथा कही गई। इसमें चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की झलक दिखाई दी।

‘विकसित भारत’ पर केंद्रित रही लद्दाख की झांकी

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी का फोकस ‘विकसित भारत’ पर रहा। यहां रोजगार के ज़रिए महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया गया।

आंध्र की झांकी में दिखी स्कूली शिक्षा की झलक

आंध्र प्रदेश की झांकी में स्कूली शिक्षा में बदलाव का प्रदर्शन किया गया। इसके सामने के हिस्से में गांव की कक्षा की झलक, बीच के हिस्से में टैब पर पढ़ते स्टूडेंट्स और पीछे के हिस्से में आधुनिक प्ले स्कूल को दिखाया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित रही महाराष्ट्र की झांकी

महाराष्ट्र की झांकी की थीम छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित रही। इसमें बालक शिवाजी के साथ राजामाता जिजाऊ को दिखाया गया है।

महिला सशक्तिकरण रहा ओडिशा की झांकी का थीम

ओडिशा की झांकी का थीम विकसित भारत में महिला सशक्तिकरण रहा। इसमें नारी शक्ति और राज्य की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

छत्तीसगढ़ की झांकी में स्थानीय संस्कृति की झलक दिखी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी प्रस्तुत की गई।

मध्य प्रदेश की झांकी भी दर्शकों को खूब पसंद आई

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।

हरियाणा की झांकी में नारी शक्ति के दर्शन हुए

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी प्रस्तुत की गई।

शानदार दिख रही थी अरुणाचल की झांकी

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में अरुणाचल प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।

दिल्ली पुलिस की महिला बैंड ने किया कर्तव्य पथ पर कदमताल

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में दिल्ली पुलिस महिला बैंड ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version