आईटी की रेड दूसरे दिन भी जारी, 10 करोड़ कैश अब तक हुआ बरामद

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार की सुबह शुरू हुई इनकम टैक्स की रेड आज दूसरे दिन भी जारी है। जिसमें विनोद जैन के घर दफ्तर और उनके रिश्तेदारों के व्यावसायिक ठिकानों पर रेड जारी है। देर रात मिली जानकारी के अनुसार कुल 10 करोड़ कैश की रकम और ज्वेलरी इनकम टैक्स के द्वारा बरामद की गई है। आज विनोद जैन के बैंक लॉकर की तलाशी भी की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह रेड 3 दिन और चलने वाली है। जिसमें अलग-अलग जगह पर इनकम टैक्स के 60 से 70 अधिकारियों के द्वारा यह रेड की जा रही है।

 

Exit mobile version