
उसके बाद पोर्टल को अपडेट करने और संबंधित अधिकारियों को ट्रेनिंग के बाद फिर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए। इसके बाद प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 8 अप्रैल तक कर दी गई थी। तारीख बढ़ाने तक इसमें 14 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके थे।आत्मानंद में दाखिले के लिए आवेदन आज से
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। प्रदेश में 403 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 348 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए सेजेेस पोर्टल में 10 अप्रैल से आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई निर्धारित की गई है। आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटन किया जाएगा। जो कि 6 मई से 10 मई तक होगी। छात्र एक विद्यालय में ही आवेदन कर सकते हैं।