जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बसंतपुर रोड पर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में बसंतपुर रोड पर दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। तालगांव निवासी 40 वर्षीय गुड्डू पटेल अपनी प्लेटिना बाइक से बिर्रा की ओर जा रहे थे। बसंतपुर-बिर्रा के बीच एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में गुड्डू पटेल के चेहरे और हाथों में चोटें आईं। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। बिर्रा प्रेस क्लब के पत्रकारों को घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिर्रा पुलिस को सूचित किया।

प्रेस क्लब बिर्रा के अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद डडसेना, उपाध्यक्ष जीवनलाल साहू और सदस्य हेमंत जायसवाल ने घायल को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजनों ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version