छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले शख्स की लाठी और मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले शख्स की लाठी और मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है।

घटना 6 जून की शाम की है। जानकारी के अनुसार, सन्ना गांव के पास नदी किनारे 19 वर्षीय जीवनधर यादव उसके एक नाबालिग भाई सहित दो लड़के और उसकी नाबालिग चचेरी बहन मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक 30-32 वर्षीय शख्स वहां आया। उसने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और उसे जमीन पर पटक दिया।

इसके बाद गुस्से में आकर तीनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी, फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए और घसीटते हुए गांव में लाकर घायल अवस्था में छोड़ दिया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव की बरामदगी और पुलिस कार्रवाई उसी रात करीब 11 बजे, एक ग्रामीण ने गांव के बाहरी इलाके में खून से लथपथ एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सन्ना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पाया कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान हैं। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन मृतक शख्स का जीवनधर यादव और दो नाबालिगों के साथ झगड़ा हुआ था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिग समेत तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या में इस्तेमाल लाठी, रस्सी बरामद

पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। हत्या में इस्तेमाल लाठी और रस्सी भी बरामद कर ली गई है।

Exit mobile version