जीत के बाद विधायक जनक ध्रुव पहुंचे रसेला क्षेत्र, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा- बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचीत विधायक जनक ध्रुव चुनाव जीतने के बाद पहली बार रसेला क्षेत्र पहुंचे। जहां सर्व प्रथम ग्राम हीराबतर पहुंचे जहां लोगों ने उनका बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही इफको टोकियो समन्वित ग्रामीण विकास परियोजना के द्वारा किए गए ग्राम विकास एवं ग्रामीण जीविकोपार्जन के लिए किये गए कार्यों का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही स्कुली बच्चों व ग्रामीणों को बर्तन एवं सब्जी बीजों का वितरण किए।

Chhattisgarh Crimes

वहीं मंच से सभी को संबोधित करते हुए उनके जीत के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

तत्पश्चात रसेला पंचायत के बेलडीही पहुंचे जहां गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए जहां कबड्डी दल के खिलाड़ियों को जेकेट वितरण किए व ग्रामीणों के द्वारा कई समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपे जिस पर जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया,एवं सभी लोगों को गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात वे रसेला के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता बसीर खान के कुछ ही दिन पहले निधन हो जाने के चलते उनके घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात करते हुए दुःख की घड़ी में संतावना प्रदान की।

जिसके बाद वे वनांचल ग्राम नवाडीही पहुंचकर तेंदुए के हमले से घायल चार वर्षीय आदिवासी बच्ची अनीषा ध्रुव का स्वास्थ्य संबंधी हालचाल जानते हुए परिजनों से मुलाकात कर अपने तरफ से पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करते हुए बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हेतु चेकअप के लिए जिला अस्पताल गरियाबंद बुलाया।

वहीं ग्राम टेंगनाबासा में पहुंच कर जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर एवं परिवार एवं अन्य लोगों से मुलाकात कर कचना ध्रुवा कालेज के छात्रों के एन एस एस केंप के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ में शामिल होकर छात्रों को मंच से संबोधित किए। एवं जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री चिराग अली के घर छुरा नगर मुलाकात करने पहुंचे ,तत्पश्चात वे रायपुर के लिए प्रस्थान किये। इस अवसर पर विधायक के साथ भवानी सिंग मरकाम आदिवासी कांग्रेस रायपुर शहर जिलाध्यक्ष,कांग्रेस कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के महामंत्री सैय्यद चिराग अली, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ अमित मिरी,छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, ब्लाक सचिव ईश्वर नेताम, जनपद सदस्या हेमलता ध्रुव,भरूवामुड़ा सरपंच प्रताप, रसेला सरपंच बिगेन्द्र ठाकुर, पंन्डरीपानी गोंड़ सरपंच बिगेन्द्र सोरी, कोठीगांव दयालु राम कुंजाम, कनसिंघी सरपंच पीलीबाई कुंजाम, केंवटीझर सरपंच कृष्ण कुमार, रूवाड़ सरपंच हुमन बाई नागेश, कुड़ेरादादर सरपंच कामिनी नेताम, मेड़कीडबरी सरपंच ढेलेस ध्रुव,पंच आनंद जायसवाल, इफको टोकियो परियोजना के तनवीर खान, हरेश यादव,भूप सिंग माहिल, सुकदेव मरकाम, नकुल यादव, शिवदास मानिकपुरी, एवं कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।