होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने निकाली फ्लैग मार्च

एसडीएम सुरज कुमार साहू एवं एसडीओपी पुलिस अनुज कुमार गुप्ता ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगोत्सव का पर्व मनाने लोगो से किया अपील

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। मुख्यालय मैनपुर नगर में आज गुरूवार को होली पर्व के चलते राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस के जवानो ने फ्लैग मार्च कर लोगो को होली का त्यौहार शांति सौहाद्र पूर्वक मनाने की अपील किया गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे.आर.ठाकुर के निर्देश पर एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर सुरज कुमार साहू सहित अधिकारियों ने मुख्य बस स्टैण्ड बाजार परिसर एवं फारेस्ट कालोनी होते हुए वापिस थाना पहुंचे इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने लोगो को रंगों का त्यौहार होली शांति एवं सद्भाव भाईचारा के साथ मनाने अपील किया और लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुरज कुमार साहू ने लोगो को होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व खुशियां लेकर आता है इसलिये हुड़दंग न करे किसी पर जबरदस्ती रंग न डाले किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को बिना ठेस पहुंचायें रंगोत्सव का पर्व मनायें। एसडीओपी पुलिस अनुज कुमार गुप्ता ने कहा होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है सभी संवदेनशील स्थानों और चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगें असामाजिक और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों, सड़क पर हुड़दंग करने वालों को पुलिस नही बख्सेगी।

उन्होने होली का पर्व शांति सद्भावना के साथ मनाने और किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाने, सोशल मिडिया मे भड़काऊ पोस्ट न करने और शराब पीकर दोपहिया या चार पहिया वाहन नही चलाने की अपील किये है। इस मौके पर फ्लैग मार्च की टीम मे तहसीलदार कृष्णमुर्ति दीवान, नायाब तहसीलदार ख्याति कवंर, थाना प्रभारी मैनपुर हर्षवर्धन सिंह बैस, सउनि थनवार ध्रुव, दिलीप कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक संतोष ठाकुर, आरक्षक किशन पटेल, संजय सूर्यवंशी, दिनेश कोसले, भूपेन्द्र साहू, नरेश निषाद एवं सैनिक पुरूषोत्तम डाहटे सहित पुलिस जवान राजस्व अमला उपस्थित रहे।

Exit mobile version