
यह कार्रवाई चिल्फी थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर एक सियाज कार (MP 07 CK 4050) को रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान कार से बड़ी मात्रा में चांदी मिली।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि चारों व्यक्ति यह चांदी आगरा से ग्वालियर होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।