कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट : रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत; कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई

Chhattisgarh Crimes
नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 128, भाजपा 68, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 11 सीट ज्यादा। कांग्रेस को 42.8%, भाजपा को 36.1% और जेडीएस को 13.2% वोट मिलते दिख रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। उधर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

Exit mobile version