
इस अभियान के अंतर्गत आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि आपके संज्ञान में कोई ऐसा व्यक्ति है जो संदिग्ध रूप से निवास कर रहा है जिसकी भाषा, पहचान, नागरिकता अथवा दस्तावेजों पर संदेह हो तो तत्काल टोल फ्री नंबर 18002331905 पर संपर्क कर राज्य पुलिस को सूचित करें।
यह हेल्पलाइन 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है। आपकी सूचना पर गोपनीयता बनाए रखते हुए त्वरित जांच व आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा व आंतरिक व्यवस्था की दृढ़ता के लिए अत्यंत आवश्यक है। हर जागरूक नागरिक का सहयोग इस प्रयास को सफल बना सकता है।