
एजेंसी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार संजय कुमार आचार्य महालेखाकार ऑफिस रायपुर में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध आय अर्जित की है। उन पैसों को अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों के नाम पर अलग-अलग जगह निवेश भी किया है। आचार्य 1 जनवरी 2013 ये 31 मार्च 2025 तक विभाग में पद रहे हैं।
सीबीआई का आचार्य पर आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर अवैध कमाई की है। प्रारंभिक जांच में ही उनकी पत्नी व बेटे के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख 93298 रुपए की प्रॉपर्टी का पता चल गया है। इसमें जेवर, गाड़ी, जमीन, मकान समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश शामिल है।