किसान के पेट में मारा चाकू, धान बेचकर रखी रकम भी लूट ली, महासमुंद से दो हमलावर गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे गोबरा नवापारा इलाके में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ। दो युवकों ने किसान के पेट पर चाकू मारकर धान बेचकर रखी रकम को भी लूट लिया और फरार हो गए, शिकायत मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की अब इस वारदात के 4 दिन बाद आरोपी पकड़े गए हैं।

मामला गोबरा नवापारा इलाके के पारागांव का है। यहां बुजुर्ग किसान हीरालाल रहता है। घटना वाले दिन ये घर पर खाना खाकर सो रहा था। इतने में किसी ने दरवाजा खटखटाया, जैसे बुजुर्ग ने दरवाजा खोला सामने खड़े युवक ने चाकू मार दिया। और धान बेचकर मिली रकम 7 हजार रुपए जो घर पर ही थे, उन्हें लूटकर भाग गया। आस-पास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी गई।

बदला लेने की नियत से हमला

पुलिस को छानबीन में पता चला कि महासमुंद निवासी आर्यन तिवारी हीरालाल के यहां काम करता था। इसका कुछ दिन पहले इससे विवाद हुआ। हीरालाल साहू के दुकान के गल्ले से कैश चुराते हुए आर्यन पकड़ा गया था , तब इसकी पिटाई की गई थी। आर्यन तिवारी को पकड़कर पूछताछ की गई तो इसने बताया कि उसने अपने साथी नईम अली के साथ मिलकर बुजुर्ग को चाकू मारा और रुपए लूट लिए थे। घटना में संलिप्त नईम अली को भी पकड़ लिया गया है, इनके पास से 2 हजार रुपए और बटन वाला चाकू बरामद किया गया है।

Exit mobile version