पूरन मेश्राम/मैनपुर। राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया जहाँ क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि व समाज प्रमुखों ने रानी दुर्गावती के बलिदान का पुण्य स्मरण किया। इस दौरान सभी ने रानी दुर्गावती अमर रहे के जयकारे लगाए व माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी योद्धाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, चाहें बिरसा मुंडा हों, या गुंडाधुर हो, वीरनारायण सिंह हो या रानी दुर्गावती हों। इन सब बलिदानी महापुरुषों के बलिदान से देश को आजादी मिली। महारानी दुर्गावती आदिवासी समाज के गौरव का प्रतीक है, उनका देश प्रेम और संघर्ष हम सबको प्रेरणा से भर देता है। इस दौरान प्रमुख रूप से घनश्याम मरकाम सरपंच शोभा,दैनिक मंडावी सरपंच प्रतिनिधि कोकड़ी,खाम सिंह मरकाम वरिष्ठ नागरिक,हिरा सिंह मंडावी पूर्व सरपंच कोकड़ी,पतंग मरकाम अध्यक्ष अंबेडकरवादी युवा संगठन,पुरूषोतम पर्दे उपाध्यक्ष,गौतम मंडावी,रोहन नेताम,अशोक मरकाम,डिमेश्वर नेताम,राज कुमार नेताम,सतनामी मरकाम,रामेश्वर ध्रुव,मना लाल,गोपाल मरकाम,भईया लाल नेताम,कार्तिक मरकाम,रूपचंद नेताम,राजकुमार नेताम,भादू राम मरकाम,जयसींग नेताम,सखा राम मंडावी,बुद्धू राम मंडावी,मनीराम नेताम,जोदे मरकाम,अरुण मरकाम,राधे श्याम मंडावी,किरण विश्वकर्मा,कुलदीप मरकाम, सुनील मरकाम,सखा मरकाम,सुखु राम मरकाम,अजय मरकाम,फूलचंद मरकाम,टीकम सिंग मरकाम,कृष्णा नेताम,कन्हैया मरकाम,नारद मरकाम,किरण ध्रुव,बंशी लाल मरकाम, गाड़ाराय मरकाम,ब्रह्मा नागेश सहित क्षेत्रभर के लोग उपस्थित रहे।