
स्थानीय लोगों ने विधायक से शिकायत की थी कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। सड़क किनारे खुदाई से कई वार्डों की नई बनी सड़कें खराब हो गई हैं। विधायक ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि जब तक कोई दूसरा विकल्प न हो, तब तक सड़क की खुदाई न की जाए। साथ ही स्थानीय पार्षदों और वार्डवासियों से सलाह-मशविरा कर काम करने को कहा।
अच्छी योजना बनाकर काम करें – विधायक
विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही से करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें खराब हो रही हैं। इससे शहर में आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अच्छी योजना बनाकर काम करें। इससे भविष्य में सड़कों की मरम्मत की नौबत नहीं आएगी।