सांझी लाल अपने पिता रायसिंह राठिया के साथ रहता था। उसकी मां का कुछ साल पहले निधन हो चुका था। वह घर की जिम्मेदारी के साथ खेती-किसानी भी संभालता था। घटना की रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गया था।
सुबह जब परिजन उठे तो सांझी अपने कमरे में नहीं था। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसके शव को खेत से करीब 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका देखा। मृतक का दाहिना हाथ रस्सी से बंधा हुआ था, जो पेड़ की ऊपरी शाखा तक जा रही थी। इस स्थिति के कारण पुलिस को हत्या की आशंका है।
जांच में पता चला कि मृतक ने रात करीब 3:30 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी स्टेटस अपडेट किया था। इस स्टेटस में उसने ‘आखिरी बार देख लो’ जैसा संदेश लिखा था, जिस पर उसके दोस्तों ने कमेंट भी किए थे।