कोरबा जिले में एक कार 25 फीट नीचे नहर में गिर गई

Chhattisgarh Crimesकोरबा जिले में एक कार 25 फीट नीचे नहर में गिर गई। कार में 5 लोग सवार थे। बरमपुर के पास राहगीरों की मदद से सभी यात्रियों को कार से बाहर निकाला गया। इनमें 3 को गंभीर चोट आई है।

मामला सर्वमंगला चौकी का है। बताया जा रहा है सभी जांजगीर से दीपका जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार एक ट्रक से बचने की कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वे लोग सीधे नहर में गिर गए।

सूचना के बाद सर्वमंगला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर जमा भीड़ को हटाया और यातायात बहाल किया। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

निजी अस्पताल में इलाज जारी

बांकीमोंगरा क्षेत्र के नेता प्रतिपक्ष और युवा कांग्रेस नेता मधुसूदन दास ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में मदद की। तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिकअप वाहन पलटने से 5 की मौत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले भी एक कार नहर में गिरी थी। इस बार नहर में पानी कम होने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

अप्रैल में भी कोरबा जिले में एक पिकअप वाहन नहर में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

Exit mobile version