
स्थानीय युवक शुभम बंजारे ने हिम्मत दिखाई। वह तैरना जानता था, इसलिए नहर में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में पता चला कि उसका नाम मोहित है। वह दर्री डैम के नीचे की बस्ती का रहने वाला है। वह मानसिक रूप से परेशान था और उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार मोहित अच्छा तैराक है, इसलिए उसके डूबने का खतरा नहीं था।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात सुचारू किया।