पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के पुत्र-बहु और 4 साल की पोती की निर्मम हत्या

Chhattisgarh Crimes

कोरबा । कोरबा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के पुत्र-बहु और 4 साल की पोती की निर्मम हत्या कर दिया गया है। घटना सुबह 4 बजे के बाद का बताया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक घटना के वक़्त घर पर मृतक हरीश कंवर,पत्नी सुमित्रा कंवर और 4 साल की बेटी आशी के साथ ही घर पर हरीश कंवर की बूढ़ी माँ मौजूद थी।

बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे के लगभग रोज की तरह हरीश कवर का बड़ा भाई घर से खेत के लिए निकल गया था। भाई के वापस लौटने के बाद इस ट्रीपल मर्डर की जानकारी सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा SP अभिषेक मीणा, एडिश्नल एस. पी.कीर्तन राठौर सहित पुलिस अफसर मौके पर है।

डॉग स्क्वाड की मदद से हत्यारो का सुराग जुटाया जा रहा है। वही घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौके पर ग्राम भैसमा पहुचे हुए है।

Exit mobile version