कोरिया जिले में एक 5 साल के बच्चे को सरकारी नौकरी मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक 5 साल के बच्चे को सरकारी नौकरी मिल है। बच्चे को पुलिस विभाग में चाइल्ड कांस्टेबल के पोस्ट पर नियुक्त किया गया है। कोरिया जिले की पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने पांच साल के मासूम को पुलिस विभाग का नियुक्ति पत्र सौंपा है।बच्चे के पिता भी कांस्टेबल थे, लेकिन 2021 में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई जिसके बाद बच्चे को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पुलिस विभाग की ओर से बैकुंठपुर रक्षित केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विराज ठाकुर को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र दिया गया। कार्यक्रम में उस वक्त माहौल भावुक हो गया विराज पुलिस यूनिफार्म में अपनी मां के साथ अनुकंपा नियुक्ति पत्र लेने पहुंचा था।एसपी ने बढ़ाया 5 साल के विराज का हौसला

 

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि, विराज के पिता विद्यानंद ठाकुर पुलिस कांस्टेबल थे। एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद बच्चे का पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति का प्रमाणपत्र सौंपा गया है।एसपी कुर्रे ने कार्यक्रम में विराज की मां और उसका हौसला बढ़ाया।

 

महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया

 

समारोह की शुरुआत उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर ने वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान से की। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्थान की बहनें, रक्षित केंद्र की पार्षद और बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारी मौजूद रहीं।

 

पुलिस अधीक्षक ने उप पुलिस अधीक्षक आशा कुमारी सेन, उप निरीक्षक जया लक्ष्मी समेत कई महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।आशा कुमारी सेन ने महिलाओं को प्रेरित किया

 

इस मौके पर आशा कुमारी सेन ने महिलाओं को प्रेरित किया, जबकि अन्य वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका और अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश दिया