वकील ने प्रेमिका को दिया शादी का झांसा, फिर दूसरी लड़की से कर ली सगाई; FIR दर्ज

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। बिलासपुर में एक वकील साहब की फेसबुक पर युवती से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातें बढ़ीं तो प्यार हो गया। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। अब वकील साहब ने किसी और लड़की से सगाई कर ली। इस पर युवती थाने पहुंच गई और वकील के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज करा दी। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

TI सागर पाठक ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के दयालबंद में रहने वाला युवक दिनेश बोले वकालत करता है। करीब चार साल पहले कोतवाली क्षेत्र के ही 25 साल की युवती से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनों आपस में बातचीत करने लगे और मिलना-जुलना भी शुरू हो गया। इस दौरान दिनेश ने उससे प्यार का इजहार किया। युवती भी उसे चाहने लगी। युवक ने उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया। अब दिनेश उससे शादी करने से इंकार दिया और उसने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर सगाई भी कर ली।

युवती को उम्मीद थी कि उसका प्रेमी दिनेश उससे शादी करेगा। इसके चलते दोनों मिलते जुलते रहे। कुछ दिन पहले ही युवती को पता चला कि दिनेश उसे धोखा दे रहा है और उसने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर युवती ने पहले दिनेश से बातचीत करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तब वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी दिनेश पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी दिनेश उसे घुमाने ले जाता था। कुछ दिन पहले ही दिनेश युवती को सिरगिट्‌टी क्षेत्र के यदुनंदन नगर में अपने दोस्त के घर ले गया। उसका दोस्त अकेले रहता है। वहां ले जाकर दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अब केस दर्ज करने के बाद आरोपी दिनेश की तलाश कर रही है।

Exit mobile version