नए साल के जश्न में खलल डाल सकता है किरायेदारों के प्रति ढिलाई

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे

महासमुंद में भी पूरे विश्व की तरह आंग्ल नववर्ष की धूम मची हुई है लोगो में नववर्ष मनाने का कौतूहल देखते ही बन रहा है जगह जगह केक का बाजार सजा हुआ है लोग नए वर्ष में पिकनिक जाने की योजना के साथ तरह तरह की तैयारी कर रहे हैं।

वही महासमुंद के कुछ क्षेत्र ऐसे है जहा पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए क्योंकि जिस तरह प्रदेश में सत्ता परिवर्तित हुई उससे बाहरी लोगो की जानकारी होना बहुत आवश्यक है नगर के कुछ क्षेत्र जैसे हाउसिंग बोर्ड इमली भाठा में बहुतायत में लोग किराए पर रहते है। जिसकी व्यक्तिगत जानकारी मकान मालिक को भी नही होती जैसे किरायेदार का एग्रीमेंट नही बनाया जाता आदि विशेकर हाउसिंग बोर्ड में किरायेदारों के द्वारा समय समय पर हंगामे की खबरे भी आती रहती है और तो और यहां पर रहने वाले बैचलर लड़के लड़कियों से कालोनी वाशी त्रस्त है।

नाम न छापने की शर्त पर कुछ स्थानीय लोगो ने बताया की पूर्व में इसी तरह एक किरायेदार को कालोनी वाशियो ने गलत हरकत करने से मना किया तो उल्टे सभी पर एफ आई आर की धमकी किरायेदार ने दिया प्रशासन को चाहिए की 31 दिसंबर को ही हाउसिंग बोर्ड जैसे क्षेत्र जहा किराए पर रहने वाले लोगो की संख्या ज्यादा है वहा पर जांच होनी चाहिए ताकि नगर सुरक्षित हो अनैतिक काम करने वालो की पहचान हो लोग सुरक्षित रूप से त्योहारों और उत्सवों का आनंद ले।

प्रमुख बात यह है की हाउसिंग बोर्ड से लगा हुआ नवनिर्वाचित विधायक का निवास भी है इसलिए भी इसकी आसपास रहने वाले बाहरी लोगो की जानकारी पुलिस के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से होनी चाहिए केंद्र और राज्य सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति सजग होकर उन्हें इतनी सुरक्षा दे रही है तो जिला प्रशासन को इसके प्रति तत्काल कार्यवाही करना चाहिए

Exit mobile version