हफ़्ते भर में जारी हो सकती है निगम मंडलों की सूची

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बहुप्रचारित और बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों की सूची बाजरिया पी एल पुनिया दिल्ली रवाना हो गए है। दिसंबर में उपजे गतिरोध के बाद निगम मंडल की सूची पर ब्रेक लग गया था। हालिया दिनों यह गतिरोध दूर हुआ और सूची तैयार हो गई, प्रदेश संगठन प्रभारी पी एल पुनिया इस सूची को लेकर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह जंबो सूची है, और तीन वर्गों में है। पहला A है जिसमें अध्यक्षों के नाम है , इनकी संख्या अधिकतम 14 बताई गई है,दूसरा B है जिसमें उपाध्यक्षों के नाम है, इनकी संख्या 36 के आसपास है, जबकि तीसरी C है जिसमें सदस्यों के नाम है और इस सूची में सबसे ज़्यादा नाम है। कुल संख्या यदि जोड़ दी जाए तो यह आँकड़ा डेढ़ सौ पार हो रहा है।

संकेत दिए गए हैं कि सुचियां एक साथ जारी नहीं होगी, क्रमशः कर के आएँगी और यह सिलसिला सप्ताह भर के भीतर शुरु हो जाएगा।

Exit mobile version