लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव कुत्तों को खिलाया : झगड़ा हुआ तो 24 साल छोटी महिला को मारा, बॉडी के टुकड़े कुकर में उबाले

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। मुंबई में श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। यहां मीरा रोड इलाके में 56 साल के आरोपी ने अपनी 32 साल की लिव-इन पार्टनर का मर्डर कर आरी से शव के टुकड़े कर दिए। आरोपी ने शव के टुकड़े कुकर में उबाल दिए। पुलिस को शक है कि उसने उबला हुआ मांस कुत्तों को खिलाया।

आरोपी का नाम मनोज साहनी है। वह पिछले 3 साल से सरस्वती वैद्य नाम की महिला के साथ मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी।

तीन से चार दिन पहले की गई महिला की हत्या

मुंबई पुलिस के DCP जंयत बजबाले ने बताया- हमें फ्लैट में एक महिला की लाश के टुकड़े मिले। ये टुकड़े सड़ चुके थे, जिन्हें देखकर अनुमान है कि मर्डर तीन-चार दिन पहले किया गया था। हमने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया- झगड़े के बाद महिला को मारा

DCP जयंत बजबाले ने बताया कि मनोज और सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद मनोज ने महिला की हत्या कर उसके शरीर को कटर से काट दिया। वहां पहुंचकर हमें समझ आया कि यह मर्डर का केस है और आरोपी ने सबूत छिपाने की कोशिश की है।

लोग बोले- 4 दिन से कुत्तों को खिला रहा था आरोपी

सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को पिछले दो-तीन दिनों में कुत्तों को कुछ खिलाते देखा गया। इन लोगों ने बताया कि आरोपी को पहले ऐसा करते कभी नहीं देखा गया।

Exit mobile version