प्रेमी ने प्रेमिका और मासूम बच्चे की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

सारंगढ-बिलाईगढ़। जिले के गोमर्डा अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम देवसर में 4 दिन पुरानी अधजली लाश मिलने और टिमरलगा के पास लात नाले में बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आज 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 11 मई को सारंगढ़ के गोमर्डा अभयारण्य के देवसर गांव में एक महिला की अधजली लाश मिली थी। उसी दिन टिमरलगा के पास लात नाले में एक बच्ची का शव भी मिला था।

महिला का शव बुरी तरह से जला हुआ था, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच में जुट गई थी। दोनों लाशों की तस्वीरों को पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेज दिया था, साथ ही मुखबिरों का जाल भी बिछा दिया था। पुलिस इस बारे में भी पता करने की कोशिश कर रही थी कि किसी थाने में महिला और बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है या नहीं। इसी बीच बच्ची की फोटो के आधार पर 15 मई को उसकी शिनाख्त हो गई।

जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंची है। पुलिस इस मामले में जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके 2 साथियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतका सीमा सिदार के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे, जिससे उन्हें एक बच्ची हुई थी। दोनों किराए का घर लेकर रह रहे थे। दोनों के बीच 5-6 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन वो दूसरी जाति की थी, जिसके कारण घरवाले शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इधर महिला बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी। प्रेमिका और बच्ची से छुटकारा पाने के लिए हत्या की साजिश रची, जिसमें अपने 2 साथियों को भी शामिल किया। आरोपियों ने हत्या की इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के लिए महिला व बच्ची को रायगढ़ से ग्राम हरदी हवाई पट्टी लेकर आए।

Exit mobile version