राजापडाव क्षेत्र के शोभा व कोचेंगा मे मडई मेला,देवी देवताओ ने जमकर थिरकते हुए नजर आए

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 18 किलोमीटर दूर राजापड़ाव क्षेत्र के केंद्र बिंदु शोभा में आज 23 फरवरी गुरुवार को देवी मड़ई मेला का आयोजन वही उड़ीसा सीमा से लगा कोचेंगा में भी मड़ई मेला हुआ शोभा और कोचेंगा में एक साथ मड़ई का आयोजन होने से क्षेत्र के प्रमुख देवी देवता सिरहा गुनिया बैगा झाँकर देवीय व्यवस्था के आधार पर दोनों पवित्र गांव में शिरकत किया गया। पुरातन परंपरा के अनुसार राजापड़ाव क्षेत्र के बाजा घाटी कचना धुर्वा गांव पेंड्रा की देवी मड़ई से क्षेत्र के गाँव की मड़ई मेला की शुरुआत होती है।

क्षेत्र भर के देवी देवताओं का नृत्य देखने बच्चों में ज्यादा उत्सुकता व पूरा मड़ई भाँठा मे फूल माला से लदे हुए लोगों का हुजुम देखते ही बनता था।यादव समाज के लोग भी पैरों में घुंघरू बांध साज सज्जा के साथ थिरकते नजर आए। ऐतिहासिक मड़ई मेला का शुभारंभ परंपरागत देवी विधान से क्षेत्र भर के देवी देवताओं की उपस्थिति में क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगलमय कामना को लेकर किया गया। दोपहर बाद पूरे क्षेत्र से देवी देवताओं की डांग डोली ध्वजा पताका पहुंचने के बाद झाँकर पुजारी,बैगा,सिरहा,गुनिया व ग्राम प्रमुखों द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद मड़ई बिहाई कार्यक्रम निष्पादित हुआ।

देवी देवताओं की शोभा यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर सुखमय जीवन की कामना किया गया। गृह ग्राम शोभा के मड़ई मेला में पहुँचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने पूर्वजों की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखने के लिए हम सबको मिलजुल कर कार्य करते हुए देवी विधान के साथ चलने की बात कही गई और देवी देवताओं से क्षेत्र के सुख समृद्धि के लिए मत्था टेक कामना किया गया। वही जनपद सभापति घनश्याम मरकाम के द्वारा दूरदराज से आए हुए सभी अतिथियों एवं देवी देवताओं का आदर सत्कार करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

वही उड़ीसा सीमा से लगा हुआ ग्राम कोचेंगा मे देवी देवताओं डांग डोली ध्वजा पताका पहुंँचने के बाद दैवीय विधान से पूजा कर सरपंच कृष्णा बाई मरकाम, उप सरपंच शैल साहू एवं सरपंच प्रतिनिधि दीनाचंद मरकाम,लैखन मरकाम,दशरथ नेताम, बुद्धू राम मरकाम, खेमलाल बाकुरे,पुनाराम मरकाम, सुंदर मंडावी,दुर्जन मरकाम ने क्षेत्र की मंगल कामना के लिए आशीर्वाद लिया गया।

शोभा के मड़ई मेला में विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,जनपद सभापति घनश्याम मरकाम, जनपद सभापति मनोज मिश्रा,सरपंच श्रीमति रमूला बाई मरकाम, सरपंच अड़गड़ी कृष्ण कुमार नेताम, उप सरपंच शोभा संजय देववंशी, गोना सरपंच सुनील मरकाम,भैयालालनेताम,बुधलाल मरकाम,गौकरण मरकाम,भुनेश नेगी, किरण ध्रुव,महेश नेताम,नेहरू मरकाम, कैलाश निर्मलकर, अघनू प्रजापति, कंगाल नेगी, तिलक मरकाम, सुरूज नेताम,सुखचंद परदे,विष्णु राम नेताम, उत्तम मरकाम, रोहित डोंगरे, राहुल निर्मलकर, बंशीलाल मरकाम, बसिद नेताम, हेम प्रकाश मरकाम, पवन ठाकुर, थानू राम नेताम,भीखम मरकाम, जालम सिंह मरकाम, रम्भू नेताम, रमेश दीवान, अजय दीवान, जोगेंद्र नेताम, भगवान सिंह,विष्णु सोरी, प्रभु सोरी सहित क्षेत्र भर के सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Exit mobile version