चार दिवसीय प्रवास पर रायपुर आ रहे हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सात बार सांसद रह चुके महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस चार दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को रायपुर आ रहे हैं. वे 6 मई को चंदखुरी स्थित विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर के समीप बने भव्य श्रीराम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा, महाआरती में शामिल होंगे. आपको बता दें कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 4 से 7 मई तक मनाया जाएगा. इस मंदिर में संगमरमर से बने गुंबद पर की गई नक्काशी आकर्षण का केंद्र है.

श्री श्री रामचंद्र स्वामी मंदिर चंदखुरी के निर्माणकर्ता बैस परिवार के श्याम बैस ने बताया कि उनके दादा स्व. मोतीराम बैस ने सालों पहले श्रीराम मंदिर बनाने के लिए 40 एकड़ जमीन दी थी. उनका सपना था कि भव्य मंदिर बने और उस जमीन से होने वाली आमदनी से ही मंदिर की देखरेख, संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. सालों बाद अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है. कौशल्या धाम में आने वाले श्रद्धालु श्रीराम मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे. मंदिर के सर्वराकार महेश बैस हैं.

Exit mobile version