पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 टीआई, 3 सूबेदार, 27 एसआई, 22 एएसआई समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का हुआ तबादला

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ केेेे डीजीपी डीएम अवस्थी ने आदेश जारी किया है।पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के 19 निरीक्षकों, 27 उपनिरीक्षक, 22 एएसआई, 35 प्रधान आरक्षक, 3 सूबेदार और 92 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। निरीक्षक मोहसिन खान और सोनल ग्वाला की फिर से राजधानी में वापसी हो गई है।

जारी हुई लिस्ट में 19 निरीक्षकों के नाम हैं, हालांकि इनमें से एक निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार का पूर्व में किये ट्रांसफर को रद्द किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट में कई इंस्पेक्टरों का नक्सल इलाकों का वनवास खत्म हुआ है, उन्हें मैदानी इलाकों में पोस्टिंग मिली है।

जारी सूची में मोहसिन खान को जशपुर से रायपुर , भानुप्रताप साव को बस्तर से बालोद, दिलेश्वर कुमार चंद्रवंशी को बस्तर से बालोद, पुष्पेंद्र भट्ट को नारायणपुर से बेमेतरा, रामअवतार पटेल गौरेला पेंड्रा मरवाही से महासमुंद, कुमारी चंद्राकर को पीटीएस माना से महासमुंद , बसंत कुमार खलखो को दुर्ग से सूरजपुर, धनंजय सिन्हा को पुलिस मुख्यालय से बस्तर, जितेंद्र कुमार गुप्ता को आदिम जाति अनुसंधान से मुंगेली. मनोरमा कुर्रे को रायगढ़ से कांकेर, अशोक कुमार वैष्णव को पुलिस मुख्यालय से महासमुंद, सत्यप्रकाश तिवारी को कोरिया से रायपुर, कमलकांत शुक्ला को पुलिस मुख्यालय से कोरिया, सोनल ग्वाल को जीपीएम से रायपुर , गिरीश तिवारी को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय से रायपुर, शिवनारायण सिंह को रायगढ़ से जिला दुर्ग, संदीप कुमार चंद्राकर को सुकमा से रायपुर और आशीष वासनिक को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय रायपुर तबादला किया गया है।

सूची देखने के लिए क्लिक करें

दरअसल राज्य शासन ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों,उपनिरीक्षक, रक्षित निरीक्षक,सूबेदार, सहायक उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक और आरक्षको के तबादले जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय से पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 92 आरक्षक, 35 प्रधान आरक्षक, 22 सहायक उपनिरीक्षक ,तीन रक्षित निरीक्षक, 27 उप निरीक्षक और 19 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल नवीन पदस्थापना इकाई के लिए कार्य मुक्त करकार्य मुक्ति/कार्य ग्रहण से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version