माओवादियों ने जवान पर किया धारदार हथियार से हमला, बाइक भी लेकर भाग गए

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर। माओवादियों ने एक जवान पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे जवान की हालत नाजुक है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि तोयनार थाना क्षेत्र के मिडते गांव में बीजापुर माओवादियों ने एक जवान पर धारदार हथियार से हमला किया और जवान की बाइक भी लेकर भाग गए।

घायल जवान की हालत नाजुक है। घायल जवान का नाम लच्छु मडवी है जो कि जिला मुख्यालय जेल बाड़ा का निवासी है। घायल स्थिति जवान सड़क पड़ा रहा। मौके पर पुलिस पहुंच कर घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही। एसपी कमललोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की।