नियमितीकरण के लिए अनिश्चितकालीन आन्दोलन पर रणनीतिक चर्चा हेतु अनियमित संघों का बैठक 28 मार्च को : प्रेमप्रकाश गजेन्द्र

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. सरकार के अनदेखी से आक्रोशित अनियमित कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के बेनर तले 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 मार्च 2022 सोमवार को 12.00 बजे रायपुर में बैठक आयोजित किया गया है| बैठक में अनिश्चित कालीन आन्दोलन के स्वरुप, अनियमित संघों की सहभागिता पर समग्र चर्चा किया जावेगा|

रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर हमें 10 दिवस में नियमित करने का वादा किया| वादे के अनुरूप हमारी मांगों को कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा  वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में  अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया| चुनाव के दौरान अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को भी कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाये थे|

मुख्यमंत्री ने दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही| अद्यतन 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है| इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मिलने भी अनेक बार अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया परन्तु मिलने समय नहीं दिया गया|

श्रीमती भगवती शर्मा,  अजित नाविक,  सूरज सिंह ठाकुर,  कौशलेश तिवारी, हेमंत सिन्हा, गोपाल गिरी गोस्वामी, सुश्री गेमलता कोसरे, पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की कार्यवाही लंबित एवं अनियमित कर्मचारियों के संबंध में किसी प्रकार का नीति निर्देश जारी नही होना| कर्मचारियों का विगत 03-04 माह का वेतन अप्राप्त होना। निरन्तर विभागों द्वारा वित्त एवं आवश्यकता तथा अन्य कारणों का हवाला देते हुए सेवा से पृथक किया जाना, विगत तीन वर्षों से अनियमित (संविदा) कर्मचारियों का किसी भी प्रकार से वेतन वृद्धि नही किया जाना।  विधानसभा में अनियमित कर्मचारियों के प्रश्नों पर संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत करने से अनियमित कर्मचारी आक्रोशित है|

सुदेश यादव, संजय सोनी, श्रीकांत लास्कर, टीकमचंद कौशिक, तारकेश्वर साहू, टेकलाल पटले, धर्मेन्द्र वैष्णव ने कहा कि सरकार के इस संवेदनहीनता से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी/अधिकारी ठगा महसूस कर रहा है तथा अत्यधिक आक्रोशित है| हमारी मांगों पर सरकार का ध्यान मजबूती से आकृष्ट करने आगामी समय में अनिश्चित कालीन आन्दोलन हेतु मजबूर है| आपके माध्यम से प्रदेश के समस्त अनियमित संघों के पदाधिकारियों से अपील करते है की आयोजित बैठक में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर “मुहीम नियमितीकरण” में सहयोग करें|

Exit mobile version