शहीद राजेश ध्रुव का जन्मदिन रवेली के प्राथमिक शाला परिसर में मनाया गया

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा छत्तीसगढ़ क्राइम

छुरा. आज शहीद राजेश ध्रुव के जन्मदिन को बड़े उत्साह और सम्मान के साथ उनके गाँव के स्कूल परिसर में मनाया गया। राजेश ध्रुव, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें ध्रुव के जीवन और उनके बलिदान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहीद के पिता जी भी इस मौके पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि राजेश ध्रुव हमेशा से ही देश सेवा का सपना देखा करते थे और उनका बलिदान हमें और ग्रामीणों के लिए गर्व की बात है।

समारोह के अंत में, शहीद राजेश ध्रुव के सम्मान में एक केक काटा गया और सभी ने मिलकर उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम किया। इस अवसर पर हेड मास्टर यु के साहू , शिक्षक देवानंद साहू पिताजी नोहरु ध्रुव, मिश्रा मेडम, शिक्षक बंसी साहू, जितेंद्र सोनवानी सर्, दीवान मेडम, सुशीला साहू मेडम, ध्रुव सर्, डोमार साहू, खुमान यादव व गांव के सभी लोग उपस्थित थे और उन्होंने शहीद को याद कर उनके परिवार को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना और बच्चों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।

Exit mobile version