युद्धवीर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Chhattisgarh Crimes

जशपुर। छत्तीसगढ़ में फायर ब्रांड के नाम से मशहूर भाजपा के दिग्गज नेता कुमार युद्धवीर सिंह जूदेव की आज अंतिम यात्रा उनके विजय विहार पैलेस से निकली। पार्थिव देह के जशपुर पहुंचने के बाद से उनके अंतिम दर्शन के लिए जो हुजुम उमड़ पड़ा था।

विदित है कि जशपुर राजघराने के कुमार युद्धवीर सिंह का सोमवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में तड़के निधन हो गया। वे लीवर सिरोसिस की परेशानी से जूझ रहे थे। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर विशेष विमान से जशपुर लाया गया, जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

आज उनके विजय विहार पैलेस से दिवंगत कुमार युद्धवीर की अंतिम यात्रा निकाली गई। पूरे राजकीय सम्मान के साथ, प्रशासनिक व्यवस्था के बीच कुमार युद्धवीर को अंतिम संस्कार के लिए बांकी नदी के तट किनारे मुक्तिधाम ले जाया गया।

उनकी इस अंतिम यात्रा में भाजपा—कांग्रेस के दिग्गज भी शामिल हुए। राजनीति को परे रखकर इन दिग्गजों ने शोकाकुल जूदेव परिवार के लिए कामना की। इनके अलावा समूचा शहर अपने कुमार की इस अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और नम आंखों से विदाई दी।

Exit mobile version