ईरान के करमान शहर में भीषण ब्लास्ट, 103 लोगों की मौत, धमाके की जद में आए 170 लोग हताहत

Chhattisgarh Crimes

ईरान के करमान शहर में एक कब्रिस्तान के पास भीषण धमाका हंुआ है। इस धमाके में 103 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कब्रिस्तान में कमांडर कासिम सुलेमानी को दफनाया गया है। खबरों में बताया गया कि करमान शहर में एक कब्रिस्तान के पास जहां मारे गए कमांडर कासिम सुलेमानी को दफनाया गया है, कम से कम दो विस्फोटों के बाद कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को ईरान में उनकी मौत की चौथी बरसी मनाई जा रही थी। ईरान के सरकारी मीडिया ने कब्रिस्तान के पास करमान शहर में दो विस्फोटों की सूचना दी है।

 

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने दक्षिण-पूर्वी शहर करमान में समारोह के दौरान पहले और फिर दूसरे विस्फोट की सूचना देते हुए कहा कि कम से कम 73 लोग मारे गए हैं। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। सरकारी मीडिया ने करमान प्रांत के एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा, “विस्फोट आतंकवादी हमलों के कारण हुए।” इससे पहले एक न्यूज चैनल ने पहले कहा था कि “कब्रिस्तान की ओर जाने वाली सड़क पर कई गैस कनस्तरों में विस्फोट हुआ”। सुलेमानी की मौत की बरसी मनाने के लिए एक समारोह के लिए इस इलाके में भीड़ जमा हुई थी। सुलेमानी, जो दो दशकों से अधिक समय तक इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की विदेशी ऑपरेशन शाखा, कुद्स फोर्स का नेतृत्व करते थे। उनकी जनवरी 2020 में इराक में अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी।

स्टेट टीवी ने रेड क्रिसेंट बचावकर्मियों को समारोह में घायल लोगों की देखभाल करते हुए दिखाया, जहां सैकड़ों ईरानी सुलेमानी की मौत की सालगिरह मनाने के लिए एकत्र हुए थे। कुछ ईरानी समाचार एजेंसियों ने कहा कि 173 लोग घायल हुए हैं।

Exit mobile version