शहर में एक 45 वर्षीय महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार हो गई। ठग ने सीबीआई अधिकारी और मुंबई क्राइम ब्रांच बताकर कॉल किया कि बैंक में गैर कानूनी ट्रांजेक्शन होने की वजह से अब आप लोग डिजिटली अरेस्ट हो गए हैं। अगर किसी प्रकार की होशियारी की तो गिरफ्तार कर लिए जाओगे।
धारा 318 के तहत प्रकरण दर्ज
घबराई बेटी, बुजुर्ग मां और पिता एक महीने तक ठगों के कब्जे में डिजिटल अरेस्ट रहे। इस बीच ठगों ने उससे 54 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिया। नेवई पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। नेवई थाना पुलिस ने बताया कि रिसाली निवासी नम्रता चंद्राकर पिता श्याम कुमार चंद्राकर (45) शिकायत लेकर रेंज साइबर थाना पहुंची।
बैंककर्मी को नहीं बताई हकीकत
पुलिस ने बताया कि नम्रता ने रिसाली पंजाब बैंक से 2 लाख से 5 लाख तक किस्तों में रकम निकालती रही। बार-बार पैसा निकालने पर बैंक कर्मी को शक हुआ। उन्होंने नम्रता से कहा कि इतनी रकम क्यों निकाल रही हो। उसने घर में जरूरी काम बताया।
मुंबई क्राइम ब्रांच डिजिटल अरेस्ट
नम्रता ने पुलिस को बताया कि ठग ने यह कहा कि 12 से 15 खाते हैं, जिसमें गैरकानूनी ढंग से ट्रांजेक्शन हुए हैं। उन्हें वीडियो में वर्दीधारी दिखाई दिए। सीबीआई कार्ड भी दिखाकर डराया। कहा जो जानकारी मांगी जा रही है उसमें सहयोग करें। उसने धमकाया कि इसकी जानकारी किसी को दिया तो मुंबई क्राइम ब्रांच डिजिटल अरेस्ट कर लेगी।नम्रता बहुत घबरा गई और बुजुर्ग मां और पिता के साथ एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट रही। ठगों द्वारा मांगी गई जानकारी में बैंक खाता डिटेल, जमीन, सोना-चांदी समेत अन्य संपत्ति का जानकारी दी। ठग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट के आदेशानुसार रकम को वापस करना है। नहीं तो जेल हो सकती है। बताया गया कि उक्त खातों में गरीबों का रकम जमाकर मनी लॉन्ड्रिग किया है।
यह है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल को रिसाली आजाद मार्केट लिंक स्ट्रीट-1, मकान -1 निवासी नम्रता चंद्राकर (45) के बुजुर्ग पिता के मोबाइल पर कॉल आया। फोन नम्रता ने रिसीव किया। ठग ने बोला कि सीबीआई कार्यालय मुंबई से बोल रहा हूं। तुम्हारे पापा के नाम का सेट्रल बैंक का खाता मुंबई में नरेश गोयल के कब्जे से बरामद किया है। उस खाते में 2 करोड़ रुपए का मनी लॉड्रिंग हुई है।
पंजाब बैक से रकम ट्रांसफर किए
एक महीने के बीच हर तरह की बातचीत करने लगे थे। ठगों ने नम्रता से कहा कि पूरा घर उनके कब्जे में है। जैसा बोल रहे हैं करते जाओ। नम्रता ने अपने पिता की गाढ़ी कमाई को पंजाब बैंक से अलग-अलग किस्तों में 54 लाख 90 हजार रुपए ठगे के कहे अनुसार ट्रांसफर कर दिए।