भोलेनाथ की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे : CM भूपेश बघेल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। और ट्वीट कर कहा – शिवभक्तों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि आज के दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। भोलेनाथ की कृपा हम सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे।

Exit mobile version