महापौर एजाज ढेबर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर के बनाये गए उपाध्यक्ष

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. महापौर एजाज ढेबर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर का उपाध्यक्ष बनाया गया है. नगर पालिका निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा, मेरे से पहले छत्तीसगढ़ से कोई और काउंसिल का उपाध्यक्ष नहीं बना है. मेरा सौभाग्य है मैं धन्यवाद देता हूं. काउंसिल में देश भर के 450 महापौर हैं. 450 महापौर में से 10 महापौर को लेकर काउंसिल बनाई गई है. मैं पहले भी काउंसिल में रहा हूं. जिस विश्वास भरोसा से मुझे यह पद दिया गया है, उसमें खरा उतरने का पूरी कोशिश करूंगा.

Exit mobile version