मिलिए मंत्री कार्यक्रम में 17 नवंबर को राजीव भवन में, आमजन से मिलेंगे प्रदेश के गृहमंत्री

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इन दिनों जनसमस्याओं के निवारण के उद्देश से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मिलिए मंत्री कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया राजीव भवन पहुंची और कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ व आमजन से मुलाकात कर समस्याओं का निवारण किया।

इसी प्रकार 17 नवंबर को साढ़े ग्यारह बजे प्रदेश के गृह, जेल, धार्मिक न्यास , संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ और जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उसका निराकरण करेगें। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, मीडिया समन्वयक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सह समन्वयक राजेश चौबे, डॉ. कमलनयन पटेल करेगें।

Exit mobile version