छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की कंपनियों के कमांडरों की बैठक

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। DGP द्वारा चलाये जा रहे स्पंदन अभियान के एसएसपी अजय यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तारकेश्वर पटेल के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाइन मणिशंकर चंद्रा के द्वारा VIP सुरक्षा हेतु इकाई को उपलब्ध कराई गई. औरछत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की कंपनियों के कंपनी कमांडरों की बैठक ली. इस दौरान सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न स्थानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं तनाव न लेने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।। उक्त बैठक में रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, प्लाटून कमाण्डर ओमप्रकाश यादव, 2री बटालियन “सी” कंपनी, प्लाटून कमाण्डर रामलाल जांगड़े 11वी बटालियन “एफ” कंपनी, कंपनी कमाण्डर उमाशंकर द्विवेदी 3री बटालियन “डी” कंपनी, प्लाटून कमाण्डर नरेश सिंह माहोर 12वी “ए” कंपनी, सी.सी. जयराम दोहरे 2री बटालियन “ए” कंपनी, कंपनी कमाण्डर चैत राम एक्का 4थी बटालियन “एफ” कंपनी सूबेदार गोविंद कुमार वर्मा एवं स्टाफ भी उपस्थित थे।

Exit mobile version