विश्व आद्रभूमि दिवस कल, मुख्य अतिथि होंगे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद. महासमुंद वन मंडल द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय के सहयोग से 02 फरवरी 2024 को “विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024” कोडार में मनाया जायेगा। कार्यक्रम में साफ सफाई अभियान के साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा होंगे। अध्यक्षता कलेक्टर प्रभात मलिक और विशेषज्ञ अतिथि प्रो एम एल नाइक होंगे।कार्यक्रम में स्कूल एवम महविद्यालय के करीब 300 छात्र छात्राएं भाग लेंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में सामान्य जागरूकता पैदा करना और संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्यों (यूएन एसडीजी) के बारे में वेटलैंड्स के महत्व के बारे में जनता को संवेदनशील बनाना है। आर्द्रभूमि न केवल जैव विविधता की उच्च सांद्रता का समर्थन करती है, बल्कि भोजन, पानी, भूजल पुनर्भरण, जल शोधन, बाढ नियंत्रण, तूफान और मिट्टी के कटाव से सुरक्षा, कार्बन भंडारण और जलवायु विनियमन जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों और पारिस्थितिक कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला भी प्रदान करती है। इसलिए, आर्द्रभूमि का संरक्षण हमारे सतत भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version