केंद्रीय बजट की नाकामी छिपाने के लिए झूठ फैला रहे हैं मोदी के मंत्री : मोहन मरकाम

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने रविवार को रायपुर पहुंचकर केंद्रीय बजट को समझाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने इसे अमृतकाल का पहला प्रगतिशील बजट बताया। कांग्रेस की ओर से इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, इस बजट में कहीं भी जनता की भलाई नहीं दिख रही है। बजट की नाकामी छिपाने के लिए मोदी के मंत्री शहर-शहर घूमकर झूठ फैला रहे हैं।

मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार ने देश की जनता के सामने जो बजट रखा है उसमें जनता की भलाई कहीं नजर नहीं आ रही है। इस बजट से ना तो बेरोजगारी दूर होगा ना महंगाई कम होगी ना किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। अमृत काल में देश की जनता मोदी की महंगाई काल की मार को झेल रही है। आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार ने जो एक मजबूत भारत का निर्माण किया था, उस भारत को आर्थिक रूप से खोखला करने का काम मोदी सरकार ने 9 साल में किया है।

मरकाम ने कहा, मोदी-2 के आखिरी बजट के बाद भाजपा का जनविरोधी चरित्र जनता के बीच उजागर हो गया है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर साफ-साफ दिख रहा है। बजट की असफलता को छुपाने के लिए मोदी सरकार के मंत्री शहर-शहर घूम कर झूठ बोल रहे हैं। बीते 8 साल में जितने बजट प्रस्तुत की गई कोई भी बजट भाजपा के द्वारा चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार का 2023-24 का जो बजट है उस में मनरेगा के फंड में कटौती कर दिया गया है। शिक्षा फंड में कटौती किया गया है, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य स्किम में कटौती किया गया है। किसानों को राहत देने का कोई प्रोग्राम नहीं है। इससे समझ में आता है कि नीरस बजट है। मोहन मरकाम ने कहां, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल 5-G डाटा की बात करते हैं लेकिन गरीब के आटा, दूध और रसोई गैस के दाम कैसे कम हो इस पर चर्चा करने से मोदी सरकार सदन से भागती है।

Exit mobile version