मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह होंगे रिटायर. प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके बाद क्या नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी या फिर जैन को ही कुछ महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा, इस पर संशय के बादल छाए हुए हैं। सीएस की नियुक्ति को लेकर फिलहाल प्रशासनिक गलियारे में चर्चा है, लेकिन शासन स्तर पर अभी कोई कवायद शुरू नहीं हुई है। वर्ष 2022 को तबादला नीति जारी हुई थी। इसके बाद अब तक तबादला नीति जारी नहीं हुई। इससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए कर्मचारी संगठनों ने तबादला नीति जारी करने की मांग की थी। उन्हें उम्मीद है कि कैबिनेटखेती-किसानी समेत अन्य मुद्दे पर चर्चा
बताया जाता है कि बैठक में खरीफ सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। खाद के संकट पर भी कैबिनेट में कोई प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही अतिशेष धान की नीलामी को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। चर्चा है कि सरकार राइस मिलर्स को मिलिंग के बदले धान दे सकती है। बैठक में मुख्य बजट के दौरान हुई कुछ घोषणाओं को भी मंजूरी दी जा सकती है। में इस संबंध में चर्चा हो सकती है।