नागपुर टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 पर सिमटी

Chhattisgarh Crimes

जामथा (नागपुर)। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में 177 रन के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में भारत ने बिना नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

इससे पहले, गेंदबाजी में भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।

कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली।

काम आई राहुल द्रविड़ की पिच स्ट्रैटिजी

भारतीय खेमे ने इस मैच के लिए ऐसी पिच बनवाने की कोशिश की जिस पर लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के लिए टिकना मुश्किल हो। लेफ्टी बैटर के ऑफ स्टंप के इलाके को ड्राय रखा गया था। इस स्ट्रैटिजी का फायदा भी मिला। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में पांच लेफ्ट हैंडर शामिल थे। ये पांचों मिलकर सिर्फ 38 रन बना सके। हालत ऐसी रही कि पांच लेफ्टी मिलकर सिर्फ 47 गेंद खेल सके।

Exit mobile version