बाल-बाल बचे बीजेपी नेता नेता नंदकुमार साय, ऑटो से टकराई कार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बीजेपी नेता नंदकुमार साय की कार छोटा हाथी से टकरा गई। तेज रफ्तार कार से ऑटो से टकराने के बाद वे कार रोकवाकर बाहर निकले। साथ में अन्य लोगों ने ऑटो को रोक लिया। पहुंची पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की। बताया जाता है कि कार के ओवरटेक करने के दौरान ऑटो से टक्कर हुई। ऑटो से टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

राजधानी रायपुर से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे कार से अंबिकापुर किसी कार्यक्रम में शामिल होने से लिए जा रहे थे। रायपुर में ही रावणभाठा शेरे पंजाब होटल के पास मोड़ पर उनकी कार आटो से टकरा गई। कार में नंदकुमार साय के साथ सवार अन्य लोगों ने उतरकर भाग रहे ऑटो को रोक लिया। चालक से पहले पूछताछ की, उसके पास पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद खमतराई थाने की पुलिस पहुंची और आटो को जब्त कर लिया। घटना के बारे में आटो चालक से पूछताछ की।

Exit mobile version