
इसके बाद नाकेबंदी कर कार की तलाशी की गई, जिसमें सोने के आभूषण, चैन, अंगूठी, चूड़ी और नेकलेस मिले। साथ में 8.40 लाख रुपए कैश भी बरामद हुए। संदिग्ध उमाशंकर साहू निवासी भगत चौक टिकरापारा रायपुर और जावेद जिवानी निवासी फव्वारा चौक बैरन बाजार रायपुर को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया।
इनके पास बिल और दस्तावेज नहीं थे। टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ में दोनों ने कवर्धा शहर में कुछेक सराफा व्यवसायी को सोने के गहने कच्चे में बेचने की बात स्वीकार की है। डीएसपी चंद्राकर ने बताया कि आयकर विभाग (आईटी) रायपुर के एडिशनल डायरेक्टर को चिट्ठी भेज दी गई है। वहीं, जब्त 3 करोड़ के सोने के गहने और कैश को कोतवाली थाने के मालखाने में जमा रखा गया है। वहीं दोनों संदिग्ध को सुपुर्दनामा में छोड़ दिया गया है।
रायपुर के रोहित ज्वेलर्स के दो सेल्समैन को पकड़ा था
डीएसपी चंद्राकर ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध सदर बाजार रायपुर के रोहित ज्वेलर्स में सेल्समैन का काम करते हैं। इस पर रोहित ज्वेलर्स के मालिक मयंक शाह को थाने बुलाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास पक्के बिल हैं, लेकिन साथ नहीं लाए थे। थाने में बयान देकर वे रायपुर लौट गए।