प्राण-प्रतिष्‍ठा के दिन नवा रायपुर होगा राममय, दिनभर बजेगी रामधुन, आश्रमों-छात्रावासों में शंखध्वनि

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नवा रायपुर राम मय होगा। इसके लिए सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक सभी चौक-चौराहों में 22 जनवरी को राम भजन और राम धुन बजाई जाएगी।

पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर में श्रीराम भक्ति गीत प्रसारण और 22 जनवरी को अयोध्या से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जानता कि सुविधा और आस्था के लिए भव्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव दिखाने को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ को निर्देश दिया है।

बतादें कि नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक-चौराहों पर आम जानता कि सुविधा और जानकारी देने को स्पीकर सिस्टम इनस्टाल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सात जगह भव्य बड़े साइज के एलईडी स्क्रीन भी इनस्टाल किए गए हैं।

मंत्री चौधरी ने नवा रायपुर के लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, इस से नवा रायपुर के लोगों को अयोध्या में होने वाले भव्य कार्यक्रम से जुड़ने का मौका मिलेगा।

आश्रमों-छात्रावासों में शंखध्वनि

प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में होगी शंखध्वनि, घंटानाद, आरती और दीपोत्सव मनाया जाएगा आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। छात्रावासों में भी टीवी-एलईडी के माध्यम से अयोध्या का प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके अलावा तमाम सरकारी कार्यालयों में लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की जा रही है।

Exit mobile version