बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र में सोमवार रात 15 से ज्यादा युवक बीच रोड में केक काट जश्र मना रहे थे। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। पुलिस को इसकी भनक लगते ही टीम मौके पर पहुंची। उन्हें देख युवाओं में भगदड़ मच गई। अपनी-अपनी बाइक छोड़ भागने लगे। इस बीच पुलिस ने चार आरोपियों को पकडऩे में सफलता पाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
आरोपियों में अटल आवास लिंगियाडीह निवासी इरफान अली 22 वर्ष, सतीश उर्फ मोन्टू यादव 29 वर्ष, तुलसी आवास रोजकिशोर नगर निवासी इब्राहिम डेविड बेलाडरेस 24 वर्ष व टिकरापारा निवासी आकाश ठाकुर 19 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस से की हुज्जतबाजी
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को पकड़ा उन्होंने अपनी गलती मानने की जगह पुलिस से हुज्जतबाजी करने लगे। कहने लगे कि बीच रोड में केक काटना कोई अपराध नहीं है। इस पर पुलिस ने उन्हें आपराधिक परिभाषा का उदाहरण पेश करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया।