रायपुर में नक्सल ऑपरेशन के जवानों से मिले अमित शाह

Chhattisgarh Crimesअमित शाह छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले वे सोमवार को नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों और अफसरों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बस्तर के जवानों का शौर्य पराक्रम इस कालखंड का पूरे भारत वर्ष में सबसे बड़ा शौर्य पराक्रम है।

वहीं पहले दिन नवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह NFSU के रायपुर कैंपस का शिलान्यास किया। इस दौरान भी शाह ने नक्सलियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि, अब बारिश में भी नक्सलियों को चैन की नींद नहीं सोने देंगे। चर्चा की कोई जरूरत नहीं है, नक्सली अपने हथियार डाल दें।

बता दें कि पहले अमित शाह आज बस्तर दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल हो गया। अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात करने वाले थे। वहीं नारायणपुर दौरा रद्द होने पर भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह शायद तैयारियों से संतुष्ट नहीं होंगे। हमारे शासन काल में सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों तक गए थे। शासन तंत्र और हमारी व्यवस्था ठीक थी, इसलिए गए। निश्चित ही शाह तैयारियों से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए दौरा रद्द कर दिया।

NFSU की स्थापना से क्या-क्या फायदे ?

  • NFSU की स्थापना से लंबित प्रकरणों की संख्या में कमी आएगी।
  • जिन जांचों के लिए अभी दूसरे राज्यों के विशेषज्ञों पर निर्भर हैं, उस तरह के प्रोफेशनल अब प्रदेश में तैयार होने लगेंगे।
  • आम लोगों को आसानी और जल्दी न्याय मिलेगा।
  • अभी रिपोर्ट लेट होने से आरोपी को अनावश्यक जेल में रहना पड़ता है।
  • रिपोर्ट जल्दी आएगी, जिससे कोर्ट अपना फैसला जल्दी सुनाएगा।
  • जांच रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल नहीं उठेंगे।
  • टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के नए एक्सपर्ट तैयार होंगे।
  • साइबर अपराधों की जांच।
  • आरोपियों की धरपकड़ आसान होगी।