
संबंधित खबरें
गृह विभाग से दी जाएगी सभी की नई पोस्टिंग
जारी आदेश के अनुसार, सभी डीएसपी को एक माह के लिए नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बस्तर में इनडक्शन ब्रीफिग सेशन के तहत ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। इस दौरान सभी बस्तर रेंज के आईजी के अधीन काम करेंगे। पिछले सप्ताह इंस्पेक्टर से डीएसपी पदोन्नत होने वाले 46 में 21 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय ने एक महीने के लिए बस्तर के नक्सल प्रभावित विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दी है।
हालांकि, महीने भर बाद सभी की वापसी को लेकर संशय है। गृह विभाग से आदेश जारी होने में विलंब को देखते अस्थाई आदेश निकाल जाने की आशंका जताई जा रही है। राज्य पुलिस के अफसरों का कहना है कि गृह विभाग से जब प्रॉपर आदेश निकलेगा, उसमें कई डीएसपी को बस्तर में पदस्थ किया जा सकता है। बता दें कि एक महीने के बाद फिर गृह विभाग से सभी की नई पोस्टिंग दी जाएगी।