पखांजुर। छत्तीसगढ़ के पखांजुर के कांकेर जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है। जिन दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या की है, उसमें एक आत्मसमर्पित नक्सली भी था।
शवों के पास पुलिस ने नक्सल पर्चा भी बरामद किया है। गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली के एटापल्ली डिवीजन के हेडरी के गट्टा क्षेत्र में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को हत्या की है। मृत युवकों की पहचान अशोक नरोटे (28 वर्ष) मंगेश हिचामी (27 वर्ष) के रूप में हुई है।
मुखबिरी के शक में की ग्रामीणों की हत्या
नक्सलियों ने शवों के पास पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों ने जिन्हें मारा है, उनमें एक सरेंडर नक्सली भी था। माओवादियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार-गुरुवार की रात गट्टा गांव से अपहरण किया गया था। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या की है। घटना से कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में दहशत है।