नए शिक्षा सत्र जुलाई से शुरू करने कांग्रेस की मांग

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में 16 जून से सभी स्कूल खुलने वाले हैं। नए नया शिक्षा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर ‘शाला प्रवेश उत्सव’ में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। लेकिन इस नए शिक्षण सत्र के 2 दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तेज गर्मी के चलते नए शिक्षा से सत्र जुलाई से शुरू करने की मांग की है।

दीपक बैज ने कहा कि, ऐसा लग रहा था बारिश जल्दी आएगी, लेकिन मानसून के जल्दी आने के बावजूद अभी गर्मी और उमस है। बच्चों के सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल खुलने का समय 15 दिन बढ़ाया जाना चाहिए।

बच्चों के सेहत पर पड़ेगा असर

पीसीसी अध्यक्ष बैज ने कहा कि, बारिश नहीं होने के कारण अभी तेज गर्मी और उमस पड़ रही है। इससे कहीं ना कहीं बच्चों के सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। इतनी गर्मी और उमस को देखते हुए हम सरकार से मांग करते हैं कि, 15 दिन बाद स्कूल खोले जाएं।

युक्तियुक्तकरण को लेकर DEO कार्यालय का करेंगे घेराव

दीपक बैज ने कहा कि, प्रदेश में 10463 स्कूल बंद करने और युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। दो चरणों में प्रदर्शन हो चुका है। जिसमें पूरे प्रदेश में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सरकार का विरोध और पूरे प्रदेश में BEO ऑफिस कार्यालय का घेराव शामिल है।

16 जून से तीसरे चरण का प्रदर्शन किया जाएगा। पूरे प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव और स्कूलों के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

33 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़े

पीसीसी चीफ बैज ने कहा कि, प्रदेश के संग्रहण केंद्रों में 33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खुले में पड़े हैं। सूखने के कगार पर हैं। सरकार 3100 का धान घाटे में सौदा कर 1800 में बेचने को तैयार हैं, लेकिन कोई खरीदने वाला नहीं है। अपने आप को डबल इंजन की सरकार लगातार कहते आ रहे, लेकिन राज्य की डबल इंजन की सरकार केंद्र सरकार से सेंट्रल पोल की चावल खरीदी में कोटा बढ़ाने की मांग क्यों नहीं कर रहे ?

कोटा बढ़ने से सरकार को भी नुकसान ना हो और हमारी जो धान खुले में पड़े हुए हैं। उसे सड़ने से भी बचाया जा सके। इसलिए सेंट्रल पोल से राज्य के चावल के कोटा की मात्रा को बढ़ाने की बात करनी चाहिए। यह कांग्रेस की मांग है।

ट्रेनें रद्द हो रही इसके लिए सरकार जिम्मेदार

दीपक बैज ने ट्रेन रद्द होने के लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। बैज ने कहा कि, मोदी सरकार ने पूरी ट्रेनों को बर्बाद कर दिया है। लगभग छुट्टियां खत्म हो चुकी है। परिवार अपने स्थान में आना और जाना चाहते हैं। लेकिन ट्रेन कैंसिल होने और समय पर नहीं चलने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। लगातार ट्रेन कैंसिल होने और देरी से चलने के लिए डबल इंजन की सरकार जिम्मेदार है। पूरे प्रदेश में यात्री परेशान हैं।

Exit mobile version