लूट और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में एनजीओ संचालक गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी की मुजगहन थाना पुलिस ने लूट और ब्लैकमेलिंग के मामले में गो सेवा के नाम से एनजीओ चलाने वाले रवि वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुजगहन थाने में प्रार्थी ने 9 मार्च को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

प्रार्थी ने बताया कि वह अपने भाई संजू साहू के साथ अपने घर सिवनी जा रहा था। इसी दौरान धुसेरा नाला के पास आरोपित मिले और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावरों ने कोरे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना स्थल की विवेचना की। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने संजू के स्वस्थ्य होने के बाद बयान लिया। संजू ने अपने फ्लैट के क्रय-विक्रय को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी दी। इसमें बिल्डर्स से विवाद होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने पवन महानंद, राहुल दुर्गा, राहुल दीप व सानू उइके को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें मुख्य आरोपी रवि वर्मा फरार चल रहा था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Exit mobile version